Explore

Search

July 24, 2026 12:59 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय के प्रयास रंग लाए, दमऊनाला नहर लाइनिंग कार्य के लिए 3.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 76 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य के लिए जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया था। सांसद के इस प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिया है।

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि यह परियोजना इस क्षेत्र के विकास और कृषि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नहर के लाइनिंग कार्य के पूरा हो जाने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, पानी की बरबादी रुकेगी और टेलएंड (छोर) तक के खेतों तक आसानी से पानी पहुँच सकेगा। इससे स्थानीय किसानों की फसल की पैदावार बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के बाद स्थानीय किसानों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रयासों से कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने 3.76 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नहर की लाइनिंग होने से पानी का रिसाव और अपव्यय रुकेगा, सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा नहर के अंतिम छोर तक स्थित खेतों को भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और उनकी आय में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।
परियोजना की स्वीकृति के बाद क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद संतोष पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Letest posts

Latest