Explore

Search

July 26, 2026 12:45 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: बोल बम कांवरियों की सुविधा के लिए सांसद संतोष पांडेय की पहल, डिंडोरी एसपी व परिवहन अधिकारी को लिखा पत्र, अमरकंटक जाने वाले शिवभक्तों को यात्रा के दौरान सहयोग देने का किया आग्रह

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। सावन माह में अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लाकर भोरमदेव, बुढ़ा महादेव सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाने वाले बोल बम कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर कांवरियों के आवागमन के दौरान आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कबीरधाम जिले के विभिन्न गांवों से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पदयात्रा एवं वाहनों के माध्यम से लौटते हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के बजाग, कबीर चबूतरा (छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा), आरटीओ बैरियर, करंजिया टोलगेट सहित अन्य स्थानों पर उन्हें कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सांसद संतोष पांडेय ने संबंधित अधिकारियों से कांवरियों को यात्रा के दौरान सहज एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

सांसद के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य हुतेंद्र चंद्रवंशी एवं राजू मानिकपुरी डिंडोरी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन अधिकारी को सांसद का पत्र सौंपते हुए कांवरियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद की इस पहल का शिवभक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया है।

Letest posts

Latest