Explore

Search

August 1, 2026 1:21 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही अस्पताल के सुचारु संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे आसपास के लगभग 50 से अधिक गाँव में निवासरत परिवारों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने ग्राम कुण्डा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए आज यह बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है।

इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। यह केवल एक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि हजारों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने वाला जनहितैषी निर्णय है।

अब क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की बचत होगी तथा ग्रामीण अंचल के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। डबल इंजन भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका लाभ दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के अनुरूप नवीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 विभिन्न आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है, जिससे अस्पताल में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।

इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का संवेदनशील नेतृत्व जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमें विश्वास है कि यह स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं।

पंडरिया विधानसभा में आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा आज हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनी है। सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध इस निःशुल्क सेवा से कई परिवारों के सदस्यों को त्वरित सहायता मिल रही है। निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है,

जिससे ग्रामीणों को अपने गाँव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। हमर पंडरिया-स्वस्थ पंडरिया हमारा संकल्प हैं और हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

Letest posts

Latest