Explore

Search

August 1, 2026 1:21 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को मिली स्वीकृति, बड़ी रेल सौगात के बाद सांसद संतोष पांडेय का कवर्धा आगमन, होगा भव्य स्वागत

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा ,कवर्धा। डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के कवर्धा आगमन पर उनका स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय शनिवार, 1 अगस्त 2026 को कवर्धा पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए शाम 4 बजे सिग्नल चौक (वीर स्तंभ चौक), कवर्धा में कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद संतोष पांडेय के सतत प्रयासों से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस परियोजना से भविष्य में आवागमन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Letest posts

Latest