Explore

Search

August 2, 2026 1:13 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस आक्रामक, स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने कहा कि बढ़े हुए बिजली शुल्क को वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त को सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दर वृद्धि का विरोध किया जाएगा। 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग करेंगे।

इसके बाद जिलों में एकत्रित आवेदन संबंधित बिजली कार्यालयों में जमा कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने बताया कि जिला स्तर पर आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री के निवास का भी घेराव किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में कई बार वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाना उचित नहीं है। पार्टी ने केंद्र सरकार के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर को वैकल्पिक व्यवस्था बताया गया था।

Letest posts

Latest