Explore

Search

August 3, 2026 1:16 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, जगह-जगह भव्य स्वागत; बोले— क्षेत्र के विकास का ऐतिहासिक अध्याय शुरू

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के पहली बार कवर्धा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सांसद संतोष पांडेय का सबसे पहले इंदौरी में भाजपा इंदौरी मंडल तथा बिरकोना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पिपरिया मंडल प्रभारी जयराम साहू तथा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद कवर्धा बायपास चौक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

ठाकुरदेव चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। यहां से सांसद संतोष पांडेय पैदल नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वीर स्तंभ चौक पहुंचे, जहां उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, सामाजिक संगठनों, जिला गुड़ उद्योग संघ, हरीतिमा टीम, युवा मित्र मंडल, पत्रकार संघ और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस रेल परियोजना का सपना देखा जा रहा था, जो अब साकार होने जा रहा है। इस रेल लाइन के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और आवागमन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे तथा पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद संतोष पांडेय के सतत प्रयासों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से यह महत्वपूर्ण परियोजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की नई पटरी बताते हुए कहा कि सांसद ने संसद से लेकर रेल मंत्रालय तक लगातार इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र को मिला है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest