Explore

Search

July 13, 2026 2:50 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

बिरकोना व मिरमिटी में 26 लाख के सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: डॉ. वीरेन्द्र साहू

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। विधानसभा कवर्धा क्षेत्र के ग्राम बिरकोना एवं मिरमिटी में 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से स्वीकृत हुआ है, जिससे ग्रामीण अंचलों में विकास को नई गति मिली है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है और सभी समाजों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिरकोना में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। गढ़ेवाल समाज के लिए 6.50 लाख रुपये, साहू समाज बिरकोना के लिए 6.50 लाख रुपये तथा मामा-भाचा समिति के लिए 13 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इन भवनों के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इ

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. खेमराज साहू, सरपंच मनोज साहू एवं मोहन साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गणपत बघेल, जनपद सदस्य लक्ष्मी तामेश्वर साहू, मंडल महामंत्री दिनेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest