Explore

Search

October 13, 2026 12:12 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

बड़ा हादसा टला – चलती बस में ड्राइवर बेहोश, पेड़ से टकराई यात्री बस – 5 लोग घायल

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बालोद से दुर्ग जा रही पायल ट्रैवल्स की यात्री बस ग्राम सिकोसा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चलती बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

ड्राइवर के बेहोश होते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में चालक सहित 5 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बस में उस समय 40 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार कम थी, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Letest posts

Latest