Explore

Search

September 22, 2026 1:46 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शासकीय कार्यालयों में एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी व कबाड़ी गिरफ्तार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा कवर्धा। पुलिस ने जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर पाइप चोरी मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कॉपर पाइप भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कवर्धा और उप संचालक कृषि कार्यालय में लगे एसी के कॉपर पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक जांच के आधार पर आरोपी शंकर राजपूत उर्फ नरसिंग राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की गई सामग्री स्थानीय कबाड़ी बाबू खान को बेची गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी की मशरूका बरामद की। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने एवं छिपाने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी करने वालों एवं चोरी के माल का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Letest posts

Latest