Explore

Search

June 17, 2026 4:01 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और दोपहिया वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। आज जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया है।

जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ध्रुवे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग शराब दुकानों से मदिरा खरीदकर उसे एकत्रित कर आसपास के गांवों में अवैध रूप से बिक्री के लिए सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला उड़नदस्ता प्रभारी मनोज राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर पंडरिया-मुंगेली रोड पर घेराबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान बिना नंबर की ड्रीम नियो 110 दोपहिया वाहन को रोका गया। वाहन में सवार रामबाबू सत्यम उर्फ राजा सोनवानी एवं द्वारिका गोयल, दोनों निवासी पंडरिया, की तलाशी लेने पर एक बोरी में रखी 59 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 4,720 रुपये तथा वाहन का अनुमानित मूल्य 35 हजार रुपये बताया गया है।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अभिनव आनंद बक्सी, परिरक्षक रिखीराम, भूपेंद्र कुमार साहू, नवराति कुजूर, मुख्य आरक्षक कमल मेश्राम, जगदीश उइके, विद्या सिंह परमार, आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, भूपेंद्र साहू, महिला आरक्षक कामिनी एवं मेघा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Letest posts

Latest