Explore

Search

July 13, 2026 12:56 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

राजिम कुंभ मेला के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, रायपुर–राजिम के बीच चलेंगी 2 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें,
देखें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक की समय सारणी

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं के निरंतर विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रायपुर–राजिम–रायपुर के बीच दो जोड़ी राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष रेल सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगी।


इन मेमू स्पेशल ट्रेनों से रायपुर और राजिम के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशनों पर दिया गया है।


गाड़ी संख्या 08755 / 08756 (रायपुर–राजिम–रायपुर)
08755 रायपुर–राजिम मेमू स्पेशल
रायपुर से 11:55 बजे प्रस्थान कर मंदिर हसौद 12:15, सीबीडी (पीएच) 12:24, केंद्री 12:34, अभनपुर 12:49, मानिकचोरी 12:57 होते हुए 13:20 बजे राजिम पहुंचेगी।


08756 राजिम–रायपुर मेमू स्पेशल
राजिम से 14:00 बजे प्रस्थान कर मानिकचोरी 14:07, अभनपुर 14:14, केंद्री 14:22, सीबीडी (पीएच) 14:31, मंदिर हसौद 14:43 होते हुए 15:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।


गाड़ी संख्या 08757 / 08758 (रायपुर–राजिम–रायपुर)
08757 रायपुर–राजिम मेमू स्पेशल
रायपुर से 14:30 बजे रवाना होकर मंदिर हसौद 14:48, सीबीडी (पीएच) 14:49, केंद्री 15:09, अभनपुर 15:23, मानिकचोरी 15:31 होते हुए 16:00 बजे राजिम पहुंचेगी।


08758 राजिम–रायपुर मेमू स्पेशल
राजिम से 20:30 बजे प्रस्थान कर मानिकचोरी 20:37, अभनपुर 20:44, केंद्री 20:52, सीबीडी (पीएच) 21:00, मंदिर हसौद 21:12 होते हुए 22:00 बजे रायपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से राजिम कुंभ मेला में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

Letest posts

Latest