Explore

Search

July 13, 2026 3:52 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा के बानो गांव में बड़ी चोरी: सरकारी राशन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा (लगभग 26 क्विंटल) सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वहां रखा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है।

घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी संचालक ने तुरंत विभागीय अधिकारियों और पिपरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब परिवारों को अन्नपूर्णा योजना के तहत निशुल्क चावल उपलब्ध कराया जाता है, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए। लेकिन ग्राम बानो में चोरों ने गरीबों के हिस्से का ही राशन चोरी कर लिया, जिससे ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Letest posts

Latest