Explore

Search

July 2, 2026 12:03 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। उपमुख्यमंत्री निवास के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी होने की घटना को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। 29 जून 2026 को उपमुख्यमंत्री निवास के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कांग्रेस का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मुकुट चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने, मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, जिला महामंत्री मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, धीरज सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस महामंत्री पुष्पलता जोशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शीतेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest