रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+Paved Shoulder) निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एनएच-30 के जबलपुर से मंडला एवं चिल्फी तक लगभग 160 किलोमीटर लंबे हिस्से को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक का मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन सड़क है, जिस पर व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है।
उन्होंने कहा कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद यातायात का दबाव आगे के 2-लेन हिस्से पर और बढ़ेगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और यातायात बाधित होने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में लोक सुरक्षा एवं यातायात सुगमता की दृष्टि से धवईपानी से सिमगा (रायपुर) तक पूरे मार्ग को 4-लेन में उन्नत करना अत्यंत आवश्यक है।
एनएच-30 जबलपुर से रायपुर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय मार्ग है, जो कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक और यात्री वाहन संचालित होते हैं, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा शहर में भारी वाहनों के दबाव को कम करने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 4-लेन मय पेव्ड शोल्डर बायपास निर्माण की मांग भी रखी। उनका कहना है कि बायपास बनने से शहर के भीतर दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यातायात अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।
नागपुर से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सिमगा से रायपुर तथा धवईपानी से जबलपुर तक 4-लेन निर्माण के आदेश पूर्व में जारी हो चुके हैं, लेकिन धवईपानी से सिमगा तक का सेक्शन शेष था। इस महत्वपूर्ण खंड को भी 4-लेन में विकसित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया, जिसे तत्काल स्वीकार करते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से जबलपुर से रायपुर तक आमजन को निर्बाध 4-लेन मार्ग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और क्षेत्रीय विकास