Explore

Search

May 28, 2026 12:21 am

RECENT POSTS

कबीरधाम में मनरेगा से रोजगार की रफ्तार तेज, 2588 निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों को मिला काम

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कबीरधाम जिले में ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 2588 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिनसे 68 हजार 970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है।

कबीरधाम में मनरेगा से रोजगार की रफ्तार तेज, 2588 निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों को मिला काम

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया और सहसपुर लोहारा क्षेत्र में अब तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जा चुका है। मनरेगा अंतर्गत कार्यरत ग्रामीणों को प्रतिदिन 261 रुपए की दर से मजदूरी भुगतान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

जिले में नवा तरिया, आजीविका डबरी, सामुदायिक डबरी, अमृत सरोवर, सोखपिट निर्माण, नए तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों के गहरीकरण जैसे जल संरक्षण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इन कार्यों से जहां ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है, वहीं जल संरक्षण और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण भी हो रहा है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं और ग्रामीणों की मांग के अनुसार नए कार्य तत्काल शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले जल संग्रहण से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि भू-जल स्तर में सुधार हो सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2580 से अधिक निर्माण कार्य संचालित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4742 हितग्राहियों को भी अपने आवास निर्माण में रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक लगभग 21 करोड़ रुपए की मजदूरी राशि ग्रामीणों को भुगतान की जा चुकी है।

Letest posts

Latest