Explore

Search

June 10, 2026 2:47 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, अशोक चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए प्रेरणादायक कार्यक्रम “सपनों की उड़ान” का भव्य, प्रभावशाली एवं स्मरणीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने सपनों की पहचान करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास हेतु प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री अशोक चंद्रवंशी ने अपने ओजस्वी, आत्मविश्वास से परिपूर्ण एवं प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सतत परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं जीवन दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद जैन तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुचित बोथरा, श्री सचिन गुप्ता, श्री नीरज मंजीत एवं श्री पवन जायसवाल की सम्माननीय उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक गुप्ता के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

आयोजन को सफल बनाने में SMC समिति के अध्यक्ष श्री राजा पियूष टाटिया की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में SMC समिति के सभी सदस्यों ने अनुशासित, सक्रिय एवं सहयोगपूर्ण सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर समिति के सम्माननीय सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest