Explore

Search

August 8, 2026 3:03 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ा दायित्व, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले भर में उत्साह

कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ा दायित्व, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले भर में उत्साह
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति से, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। नई सूची में कबीरधाम जिले के कवर्धा से पूर्व विधायक अशोक साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पूर्व विधायक अशोक साहू के इस दायित्व पर चयन को लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, गोपाल साहू, रुपेश जैन, दुर्गेश ठाकुर, सनत साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा और नीतू शर्मा ने पूर्व विधायक अशोक साहू को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

Letest posts

Latest