Explore

Search

May 27, 2026 9:25 pm

RECENT POSTS

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के लिए गोलू यादव बने विधायक प्रतिनिधि, यादव समाज ने किया भव्य स्वागत

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्र के लिए गोलू यादव को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर यादव समाज में खुशी की लहर है। इस अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित सर्व यादव समाज भवन में समाज के लोगों द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और गोलू यादव का फूल-माला पहनाकर तथा पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर समाज के सदस्यों ने कहा कि गोलू यादव की नियुक्ति से क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यादव समाज लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी समाज की सक्रियता बढ़ी है, जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

वहीं गोलू यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस कार्यक्रम में यादव समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest