Explore

Search

October 12, 2026 4:56 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

ग्राम पंचायत गंडाई खुर्द में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शनि मंदिर के पीछे बने अवैध मकान को तोड़े 2 से 3 एकड़ गोचर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। दरअसल ग्राम पंचायत गंडाई खुर्द में शनि मंदिर के पीछे गोचर भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बने मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया और लगभग 2 से 3 एकड़ गौचर जमीन को खाली कराया।

प्रशासन का कहना है कि यह जमीन गोचर भूमि है, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब ग्राम के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उपयोग किया जा सकेगा।

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि जमीन खाली होने से गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और सरकार की योजनाओं को लागू करने में आसानी होगी।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है, वहीं गांव में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Letest posts

Latest