Explore

Search

August 8, 2026 3:26 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, ले रहे हैं परेड की सलामी, देखें Live..

स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, ले रहे हैं परेड की सलामी, देखें Live..
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्ष और गर्व के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठा।

समारोह में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर हमें हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। हमें एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।”

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटिकाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Letest posts

Latest