Explore

Search

July 13, 2026 4:39 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कबीरधाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर शिकंजा

कबीरधाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर शिकंजा
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना स. लोहारा और थाना पिपरिया क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों तथा होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

लोहारा क्षेत्र की कार्रवाई
थाना लोहारा क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए अभियान का पर्यवेक्षण अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री प्रतीक चतुर्वेदी ने किया तथा थाना प्रभारी लालमन साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न होटल-ढाबों की सघन जांच की। इस दौरान 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए और 20 प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट में बनाए गए।

पिपरिया क्षेत्र की कार्रवाई
वहीं गुरुवार देर रात थाना पिपरिया क्षेत्र में डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी अमित कश्यप के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ 9 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। साथ ही यातायात नियम तोड़ने वालों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई।

एसपी का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। होटल, लॉज और ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब परोसने पर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला पुलिस ने कहा है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दिन हो या रात, कानून तोड़ने वालों को पुलिस की निगाहों से बचना असंभव होगा।

Letest posts

Latest