Explore

Search

May 28, 2026 4:51 am

RECENT POSTS

कवर्धा: जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने आधी रात किया शक्कर कारखाने का निरीक्षण, गन्ना किसानों की सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने मंगलवार रात्रि लगभग 12 बजे भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। देर रात अचानक पहुंचे साहू ने कारखाने में गन्ना लेकर आए किसानों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना तौलने से लेकर ट्रॉली की कतार व्यवस्था तक, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रात में पहुँचने वाले किसानों के लिए चाय–पानी, आराम व रात्रि विश्राम, तथा प्रतीक्षा क्षेत्र में प्रकाश की उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

अध्यक्ष साहू ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव हैं, इसलिए उनके सम्मान व सुविधा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

कारखाना प्रबंधन ने अध्यक्ष को बताया कि किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ लगातार बेहतर की जा रही हैं और दिए गए निर्देशों का तत्काल पालन किया जाएगा।

Letest posts

Latest