Explore

Search

July 24, 2026 12:48 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा सहित प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिलने पर जताया आभार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्रदान किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी उपस्थित रहे।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं उन्हें समयबद्ध मान्यता मिलने से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से कवर्धा मेडिकल कॉलेज को सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति मिलने को कबीरधाम जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उल्लेखनीय है कि कवर्धा मेडिकल कॉलेज का संचालन इस शैक्षणिक सत्र से वैकल्पिक भवन में प्रस्तावित है। प्रारंभिक चरण में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने अधोसंरचना संबंधी कमियों का हवाला देते हुए मान्यता देने से इनकार किया था। इसके बाद सांसद संतोष पांडेय ने 16 जून 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज को शीघ्र मान्यता प्रदान करने का आग्रह किया था।

सांसद के प्रयासों के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन ने 12 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर कवर्धा मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस की 50 सीटों को स्वीकृति प्रदान की। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ युवाओं और आम नागरिकों को मिलेगा।

Letest posts

Latest