Explore

Search

September 21, 2026 9:40 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कबीरधाम में मलेरिया का कहर: बोड़ला ब्लॉक के झलमला सेक्टर में 3 मौतें, दर्जनों मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, 8 से 10 गांवों में 70 से 80 लोग मलेरिया की चपेट में, झलमला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत झलमला सेक्टर में मलेरिया का प्रकोप गंभीर रूप लेता जा रहा है। क्षेत्र में अब तक तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 8 से 10 गांवों के लगभग 70 से 80 लोग मलेरिया से संक्रमित बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार सोनवाही, समनापुर, जामुनपानी, बोदलपानी, बहनाखोदरा, मुड़वाही, सरेंडा सहित आसपास के गांवों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ पहुंचने से झलमला स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। स्थिति यह है कि एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे अस्पताल की क्षमता और संसाधनों की कमी उजागर हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में समय रहते प्रभावी रोकथाम, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात बिगड़ते गए। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल विशेष चिकित्सा दल भेजने, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित गांवों में व्यापक मलेरिया नियंत्रण अभियान चलाने की मांग की है।

मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक किए गए प्रयासों और व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासी प्रशासन से शीघ्र प्रभावी हस्तक्षेप की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके और किसी अन्य जनहानि को रोका जा सके।

 

Letest posts

Latest