Explore

Search

August 12, 2026 2:25 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन कार्यक्रम: कबीरधाम पुलिस ने जारी की रूट एवं पार्किंग व्यवस्था

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। 12 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन एवं मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन कार्यक्रम के मद्देनज़र कबीरधाम पुलिस ने व्यापक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है।

नागरिकों के लिए तीन मार्ग निर्धारित

कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए नागरिकों हेतु तीन अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं—

1. लोहारा रोड से आने वाले लोग राजनांदगांव बायपास से होकर सीधे नया बस स्टैंड पहुँचेंगे। यहां सामान्य वाहनों के लिए प्रवेश द्वार एवं पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

2. रायपुर रोड की दिशा से आने वाले यात्री महिन्द्रा शोरूम के पास छिरहा तिराहा से बायपास मार्ग लेकर नया बस स्टैंड पहुँच सकेंगे।

3. कवर्धा शहर से आने वालों को घोटिया रोड अथवा राजनांदगांव बायपास होते हुए नया बस स्टैंड की ओर मार्गित किया गया है।

वीआईपी, मीडिया एवं डॉक्टरों के लिए विशेष रूट

वीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों तथा डॉक्टरों के लिए नया बस स्टैंड से जुनवानी रोड पर लगभग 500 मीटर आगे अलग प्रवेश मार्ग एवं पार्किंग क्षेत्र निर्धारित है। इस मार्ग पर केवल अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। पार्किंग के बाद आगंतुक निर्धारित गैंगवे से सीधे अपने सेक्टर में प्रवेश कर सकेंगे।

निषेधाज्ञा एवं सुरक्षा व्यवस्था

घोटिया रोड में स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज रोड को सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस मार्ग पर केवल कारकेड वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे केवल निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग स्थल का उपयोग करें तथा यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए नागरिकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Letest posts

Latest