Explore

Search

July 13, 2026 12:56 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

राष्ट्रपति के अभिभाषण में बस्तर का उल्लेख गौरव का विषय, नक्सलवाद के खात्मे पर सांसद संतोष पाण्डेय ने जताया आभार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। संसद सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने अभिभाषण में बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और वहाँ लौट रही शांति, सुरक्षा व विकास की चर्चा किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का आभार प्रकट करते हुए इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति का बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता और जमीनी बदलावों को देश के सामने रखना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीतियों से अंतिम छोर तक विकास पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि माओवादियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण से क्षेत्र में लाखों लोगों के जीवन में सुरक्षा और खुशहाली लौटी है, जिसे राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में रेखांकित किया।

श्री पाण्डेय ने राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए उस भावनात्मक अनुभव का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने 26 वर्षों बाद बीजापुर के एक दूरदराज गांव की यात्रा के दौरान लोगों की खुशी और विश्वास को महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन इस बात का संकेत है कि बस्तर अब भय के माहौल से बाहर निकलकर विकास और विश्वास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


सांसद पाण्डेय ने ‘बस्तर ओलंपिक’ की राष्ट्रपति द्वारा की गई सराहना को भी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज बस्तर के युवा हथियारों के बजाय खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं, वे अब समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं।


अंत में श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति का यह विश्वास कि देश से आतंकवाद का पूरी तरह अंत होगा, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के समर्पण को दर्शाता है। यह अभिभाषण बस्तर सहित पूरे देश के लिए आशा और विश्वास का संदेश है।

Letest posts

Latest