Explore

Search

July 13, 2026 3:52 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

लोकसभा बजट सत्र में शामिल होने सांसद संतोष पांडेय दिल्ली रवाना, क्षेत्रीय मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद Santosh Pandey लोकसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। सांसद के निज सहायक गजराज सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान सांसद पांडेय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे और संसद की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। वहीं, शनिवार, रविवार अथवा अन्य अवकाश के दिनों में सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहकर आम जनता से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेंगे।

बताया गया कि सत्र के दौरान सांसद पांडेय पूर्व की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ और अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता के साथ उठाने की तैयारी में हैं, ताकि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

Letest posts

Latest