Explore

Search

June 27, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

मूल निवासी संघ का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस बैरिकेडिंग पर कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। मूल निवासी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव का आह्वान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्रित हुए और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। हालांकि, गायत्री मंदिर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली।

वीओ – छत्तीसगढ़ मूल निवासी संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल और जमीन पर अधिकार, सामाजिक न्याय तथा एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनकी मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है और शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही रैली को पुलिस ने गायत्री मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Letest posts

Latest