Explore

Search

July 13, 2026 3:50 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कुर्मी समाज को नई दिशा: राकेश (सोनू) चंद्रवंशी बने प्रदेश अध्यक्ष

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। चंद्रनाहू कुर्मी समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि कबीरधाम जिले के भगतपुर निवासी राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ प्रदेश चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के कुर्मी समाज में हर्ष का माहौल है, वहीं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

समाज के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों तथा युवा साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठनात्मक मजबूती के साथ समाजहित में नई पहल करेगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश (सोनू) चंद्रवंशी ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वे उस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने अपने प्राथमिक उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य समाज के युवाओं को संगठित करना, उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज को एकजुट कर निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर करना है। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Letest posts

Latest