Explore

Search

May 28, 2026 8:47 am

RECENT POSTS

कैट कवर्धा इकाई में नई कार्यकारिणी गठित, दीप शर्मा बने जिलाध्यक्ष, वनित सिंह सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष

कैट कवर्धा इकाई में नई कार्यकारिणी गठित, दीप शर्मा बने जिलाध्यक्ष, वनित सिंह सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की कवर्धा इकाई का गठन मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू एवं विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संगठन की कमान पहली बार युवा नेतृत्व को सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में दीप शर्मा को जिलाध्यक्ष और वनित सिंह सलूजा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। स. सुरजीत सिंह खुराना (दारा) को प्रदेश उपाध्यक्ष और अनिल दानी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष ज्ञानी गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, भागीरथी सिन्हा और रिंकल माटा बनाए गए। जिला मंत्री पद पर नरेन्द्र बग्गा, शेख अकरम और साहिल पाली को स्थान दिया गया।

इसके साथ ही विभिन्न जोनों के लिए प्रभारी नियुक्त हुए, जिसमें बोडला में गौतम गुप्ता, पोंडी में पवन केशरवानी, पिपरिया में सुरेश केशरी, पाडातराई में संजय गुप्ता और पंडरिया में अमरीक सिंह सलूजा को जिम्मेदारी मिली। मीडिया प्रभारी के रूप में विकास केशरवानी, खिलेश ठाकुर और अनमोल अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। खाद्य विभाग समन्वय में संजय गुप्ता और लोमेश श्रीवास, जीएसटी समस्या समिति में वनित सिंह सलूजा, दीप शर्मा और ज्ञानी गुप्ता शामिल किए गए। कौशल विकास, रोजगार और उद्योग विभाग का नेतृत्व साहिल पाली और जागेन्द्र श्रीवास्तव को सौंपा गया। उत्सव प्रभारी के रूप में राजकुमार वर्मा, मनोज ठाकुर और कैलाश शर्मा की घोषणा हुई। महिला उद्यमी सशक्तिकरण का दायित्व कैलाश शर्मा और संजय गुप्ता को सौंपा गया। बैंकिंग विभाग समन्वय में नवीन जैन और प्रभु राजपुरोहित को जिम्मेदारी दी गई।

व्यापारिक वर्गों के लिए ट्रेड संवाद प्रभारी भी तय किए गए। इनमें प्रविश अग्रवाल (होटल), जितेश सलूजा (जूता), अमित जैन (हार्डवेयर), धनंजय गुप्ता (मोबाइल), मंजीत सलूजा (साइकिल), रिक्की खुराना (सीमेंट), शशीकांत चंद्रवंशी (बोरवेल्स), सूरज बोधरा (सराफा), नवीन जैन (एजेंसी), ईश्वर राजपूत (डेयरी), कमल कान्त आहूजा (जनरल), द्वारिका गुप्ता (किराना), लोमेश श्रीवास (रेस्टोरेंट), अवीन पटेल, पिन्टू अरोरा और विजय जयसवाल शामिल हैं।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि कवर्धा का व्यापारी वर्ग अब अकेला नहीं है, बल्कि कैट के झंडे तले संगठित शक्ति के साथ मजबूती से खड़ा है। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Letest posts

Latest