Explore

Search

August 2, 2026 1:05 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: भोरमदेव में सावन के प्रथम सोमवार पर सरस मेले की सांस्कृतिक छटा, पंडवानी गायिका तरुणा साहू देंगी विशेष प्रस्तुति

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी दी है कि संभागीय सरस मेले के दौरान ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सावन के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा पंडवानी की प्रसिद्ध गायिका एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रीमती तीजन बाई की सुयोग्य शिष्या श्रीमती तरुणा साहू अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। उनके लोकगायन से मेले का वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा।

इसके अतिरिक्त स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा भगवान शिव को समर्पित शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिससे सावन माह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह को और अधिक भव्यता मिलेगी।

सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 2 अगस्त से प्रारंभ हो रहे संभागीय सरस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि मेले में ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओें के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दें तथा ‘स्वदेशी भारत’ के संकल्प को मजबूत बनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाएं।

Letest posts

Latest