Explore

Search

May 27, 2026 11:27 pm

RECENT POSTS

कबीरधाम के पैरा खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम, 32 पदक जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। 16वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबीरधाम जिले के पैरा खिलाड़ियों ने आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने अनुभव साझा किए और उपलब्धियों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के 13 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर जिले को ओवरऑल चैंपियन बनाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिलेभर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम के दिव्यांग खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि शारीरिक चुनौतियां सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में खिलाड़ियों के क्षेत्रों में मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने मिले।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा श्री गणेश तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष बोडला श्री नंद श्रीवास, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री मनीराम साहू, श्री अमर कुर्रे, श्री प्रवीण शर्मा, श्री जसबीर सालुजा, श्री शैलेन्द्र उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

32 पदक जीतकर रचा इतिहास
प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस दबदबे ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में कबीरधाम का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Letest posts

Latest