Explore

Search

July 13, 2026 3:52 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे राकेश चंद्रवंशी, कुर्मी छात्रावास में हुआ भव्य स्वागत

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश (सोनू) चंद्रवंशी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे कवर्धा स्थित कुर्मी छात्रावास पहुंचे, जहां समाज के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कबीरधाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी का भी समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। दोनों की नियुक्ति से समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज को एकजुट कर प्रगति की दिशा में अग्रसर करना है।

Letest posts

Latest