Explore

Search

July 27, 2026 11:46 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

संत श्री नामदेव सामाजिक भवन कवर्धा एक बार फिर आपसी विवाद के घेरे में… देखें वीडियो

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। शहर स्थित संत श्री नामदेव सामाजिक भवन एक बार फिर आपसी विवाद को लेकर चर्चा में है। समाज के कुछ सदस्यों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने से मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सामाजिक भवन के संचालन एवं अन्य प्रशासनिक विषयों को लेकर समाज के दो पक्ष आमने-सामने हैं। विवाद के चलते समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात को सही ठहराते हुए समाज के हित में कार्य करने का दावा कर रहे हैं।

वहीं, समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि सामाजिक भवन पूरे समाज की धरोहर है और इससे जुड़े किसी भी विवाद का समाधान आपसी सहमति, संवाद और पारदर्शिता के माध्यम से किया जाना चाहिए। समाज के लोगों ने भी एकजुट होकर विवाद का जल्द समाधान निकालने की अपील की है, ताकि सामाजिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

Letest posts

Latest