Explore

Search

July 13, 2026 3:52 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

सहसपुर लोहारा में ‘विकसित भारत’ युवा संसद 2026 का सफल आयोजन, 100 से अधिक युवाओं ने रखे बेबाक विचार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा (सहसपुर लोहारा)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय सहसपुर लोहारा में “विकसित भारत एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम माय भारत एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने, अपने विचार प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रमुख अतिथि राजेंद्र चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की महत्ता और नागरिक अधिकारों की रक्षा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रहा, जिस पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम सत्र में सदन की कार्यवाही में स्पीकर की भूमिका चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका) ने निभाई। प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका में तार्किक और प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर संसदीय परंपराओं का अनुकरण किया।

द्वितीय सत्र में स्पीकर की भूमिका श्री अशोक चंद्रवंशी ने निभाई और लोकसभा की कार्यवाही को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. परिहार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का जिला स्तर पर चयन किया गया, जिनमें से 5 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष योगेश साहू ने भी अपने विचार रखते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में माय भारत के जिला अधिकारी सौरभ निषाद सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक मंच साबित हुआ, जिसने उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Letest posts

Latest