कवर्धा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले की जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल को छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक (कबीरधाम) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक माननीय घनश्याम प्रसाद यादव की अनुशंसा पर रविवार, 8 मार्च 2026 को घोषित की गई। परिषद का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण विकास को गति देना है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश सलाहकार के रूप में डॉ. उदयभान सिंह चौहान (रायपुर) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला संयोजक के रूप में मीरा सलाम (रायपुर), पूर्णिमा ऊके (कांकेर), लक्ष्मी देवी चौहान (दुर्ग), सुषमा गणपत बघेल (कबीरधाम) और बीजापुर जिले के लिए भी नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सह-संयोजक के रूप में बी. शैलजा (रायपुर) और जयेश सोनी (राजनांदगांव) को दायित्व सौंपा गया है।
उक्त सूची अखिल भारतीय पंचायत परिषद के वरिष्ठ महामंत्री एवं वित्त विभाग प्रभारी डॉ. रूद्र भानु को भेजी गई थी, जिसे उनके द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों—संगठन महामंत्री एस.के. रॉय, वाइस प्रेसिडेंट वरुण सिन्हा, प्रेसिडेंट बाल्मीकि प्रसाद सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नरेन्द्र सिंह गौतम, जनरल सेक्रेटरी मनोज जादौन और सत्या त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों तथा परिषद कार्यालय पंचायत धाम, मयूर विहार फेज-1, नई दिल्ली को भी प्रेषित की गई है।
परिषद ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।