Explore

Search

June 17, 2026 4:06 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा : सरदार पटेल मैदान में सजा स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव, एक ही छत के नीचे देशभर के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में आयोजित स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ 14 जून को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सोमवार 16 जून को सायं 5 बजे महोत्सव स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में शहर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजकों ने संस्था के उद्देश्यों, गतिविधियों और प्रदर्शनी में उपलब्ध उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के हजारों प्रकार के हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में पारंपरिक परिधानों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े आकर्षक उत्पादों का संग्रह उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधा के लिए हथकरघा उत्पादों पर 10 प्रतिशत तथा हस्तशिल्प वस्तुओं पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।

महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक संचालित होगा और इसका आयोजन एक माह तक किया जाएगा। प्रदर्शनी में पहुंचे कई आगंतुकों और ग्राहकों ने इसे कवर्धा में अब तक का अनूठा आयोजन बताते हुए कहा कि पहली बार एक ही स्थान पर देशभर के इतने विविध और आकर्षक उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं।

महोत्सव के संचालक अनुराग मिश्रा ने बताया कि सभी स्टॉलों पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में आसानी हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से महोत्सव में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

Letest posts

Latest