Explore

Search

November 25, 2026 2:25 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से दो की मौत

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से दो की मौत
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान के पास पंडरिया–कुकदुर सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नाले से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Letest posts

Latest