Explore

Search

July 13, 2026 4:50 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

उमंग पाण्डेय बने कबीरधाम भाजयुमो जिला अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया द्वारा प्रदेशभर के भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में कवर्धा जिले से युवा नेता उमंग पाण्डेय को भाजयुमो जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजयुमो जिला अध्यक्ष का पद संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें जिले में पार्टी के युवाओं से जुड़े सभी कार्यों और गतिविधियों की जिम्मेदारी होती है। संगठन ने कई नामों पर विचार के बाद उमंग पाण्डेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।

उमंग पाण्डेय का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं और नगर पालिका में दो पंचवर्षीय पार्षद के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वे नेता प्रतिपक्ष के सभापति, प्रदेश एवं जिला भाजयुमो प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सामाजिक कार्यों और विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका रही है।

लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहने और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Letest posts

Latest