Explore

Search

July 22, 2026 2:08 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पोंडी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, ग्राम पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने व नाम परिवर्तन कर हनुमंत नगर रखने की रखी मांग

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पोंडी के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्राम पंचायत पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने व ग्राम पोंडी का नाम परिवर्तन कर हनुमंत नगर घोषित करने की मांग की।

इस विषय को लेकर उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा और सार्थक चर्चा की। सांसद पांडेय ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत पोंडी कबीरधाम जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक है। यह गांव जंक्शन भी है। यहां से बिलासपुर, जबलपुर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है।

यहां की कुल जनसंख्या लगभग 4 हज़ार 8 सौ(4800) है। इस दृष्टि से यह नगर पंचायत बनने के योग्य है। आवश्यकता पड़ने पर समीप के गांव को भी शामिल किया जा सकता है। स्थानीय ग्रामीण व क्षेत्रवासी लंबे समय से ग्राम पंचायत पोंडी को नगर पंचायत बनाने की मांग करते आ रहे हैं। सांसद पांडेय ने ग्राम पंचायत पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने मुख्यमंत्री से आग्रह व मांग किया गया।

ग्राम पंचायत पोंडी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण है। प्राचीन शीतला मंदिर, शिव मंदिर इस ग्राम की विशिष्ट पहचान है। ग्राम के मुख्य चौक पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा इसे और आकर्षक व महत्त्वपूर्ण बनाती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय व क्षेत्रीय ग्रामीणों के आस्था व सम्मान के अनुकूल ग्राम पंचायत पोंडी का नाम परिवर्तन कर नवीन नाम हनुमंत नगर घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह व मांग किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों मांग पर ग्रामीणों को ठोस आश्वासन दिया। सांसद संतोष पांडेय, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, सरपंच मिथला मोतीराम साहू, उपसरपंच मुकेश कुंभकार, संतोष साहू, बाबूराम यादव, रामावतार निषाद, भरत कुंभकार, सोनी गोस्वामी, सुशील यादव, रवि निषाद, शोभू साहू, जितेंद्र साहू, अमन पाली, राजकुमार मेश्राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

 

Letest posts

Latest