Explore

Search

July 13, 2026 3:46 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति, विमल लावनिया ने संभाली निरीक्षक की नई जिम्मेदारी, SP ने लगाया स्टार

कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति, विमल लावनिया ने संभाली निरीक्षक की नई जिम्मेदारी, SP ने लगाया स्टार
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2025 के अंतर्गत जिला कबीरधाम के चौकी पोडी में पदस्थ उप. निरीक्षक विमल कुमार लावनिया को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आयोजित सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारी के एक कंधे पर स्टार लगाया, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने दूसरे कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पदोन्नति केवल पद और दायित्व की वृद्धि नहीं है, बल्कि यह कर्तव्यों के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की स्वीकृति है। आशा है कि पदोन्नत अधिकारी विमल लावनिया अपने अनुभव, निष्ठा और मेहनत से विभाग की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान करेंगे।”

Letest posts

Latest