Explore

Search

August 18, 2026 7:48 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

बोड़ला में राशन चावल मामले पर वायरल खबरें भ्रामक, जांच के लिए ही पहुंचे थे तत्कालीन QI पुष्पराज कश्यप

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले के बोड़ला ब्लॉक में राशन दुकान में घटिया चावल वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को लेकर अब स्थिति स्पष्ट की गई है। बताया गया है कि इस मामले में तत्कालीन क्वालिटी इंस्पेक्टर (QI) पुष्पराज कश्यप केवल जांच अधिकारी के रूप में मौके पर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार सितंबर 2025 में बोड़ला ब्लॉक की एक शासकीय उचित मूल्य दुकान में घटिया चावल वितरण की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोड़ला में पदस्थ तत्कालीन QI पुष्पराज कश्यप को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

बताया जा रहा है कि पुष्पराज कश्यप मौखिक निर्देश के आधार पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे मामले की जांच की।

इधर इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में विभिन्न प्रकार की खबरें और दावे वायरल हो रहे हैं, जिन्हें संबंधित पक्षों द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन बताया गया है। उनका कहना है कि पुष्पराज कश्यप केवल जांच अधिकारी के रूप में वहां पहुंचे थे, जबकि सोशल मीडिया में इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Letest posts

Latest