Explore

Search

July 28, 2026 9:37 am

Our Social Media:

कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पोंडी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, ग्राम पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने व नाम परिवर्तन कर हनुमंत नगर रखने की रखी मांग

अंकिता शर्मा, कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पोंडी के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्राम पंचायत पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने व ग्राम पोंडी का नाम परिवर्तन कर हनुमंत नगर घोषित करने … Read more

नकटी की चारागाह भूमि पर विधायक कॉलोनी प्रस्ताव को लेकर अकबर ने उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की आशंका जताई

अंकिता शर्मा, कवर्धा। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने रायपुर के ग्राम नकटी स्थित सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि सार्वजनिक उपयोग (चारागाह) की भूमि को विधायक एवं सांसद आवास निर्माण के लिए आवंटित किया जाता … Read more

अमरकंटक में शिवभक्तों की सेवा का पांचवां वर्ष: विधायक भावना बोहरा ने फिर संभाली कांवड़ियों की सेवा की जिम्मेदारी, 30 जुलाई से 24 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क भोजन, पेयजल और विश्राम की सुविधा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए अमरकंटक पहुंचने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था की जा रही है। यह सेवा 30 जुलाई से 24 अगस्त तक अमरकंटक स्थित मेला … Read more

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में सखी वन स्टॉप सेंटर, रेडी-टू-ईट पोषण आहार, बाल संरक्षण योजनाओं तथा खाद्यान्न भंडारण क्षमता एवं गोदाम निर्माण के विषय में पूछा प्रश्न

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के अंतिम दिन आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश एवं कबीरधाम जिले से जुड़े प्रमुख और जनहित से जुड़े विषयों के सन्दर्भ में प्रश्न पूछा। उन्होंने प्रदेश में सखी वन स्टॉप सेंटरों की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को प्रदत्त सहायता, आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित रेडी-टू-ईट पोषण आहार की गुणवत्ता … Read more

राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, निष्पक्ष जांच और ऑडिट की मांग; केंद्र सरकार से पूछे कई सवाल

अंकिता शर्मा, कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा एवं वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भाजपा, आरएसएस और केंद्र सरकार को घेरा गया। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेस वार्ता प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं जिला कांग्रेस … Read more

विधानसभा में गूंजी गन्ना किसानों की आवाज: विधायक भावना बोहरा ने समयबद्ध भुगतान, SAP लागू करने और पर्यटन-आदिवासी विकास पर उठाए सवाल

अंकिता शर्मा, कवर्धा । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं, पर्यटन विकास, आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्वीकृति, उर्वरकों की उपलब्धता तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी गई दलहन फसलों के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया। सदन … Read more

धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 81 लाख की आर्थिक अनियमितता, समिति प्रबंधक समेत कई अधिकारियों पर एफआईआर

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में धान खरीदी और बारदाना प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर लोहारा, बासिनझोरी और बिरनपुर कला धान उपार्जन केंद्रों में शासन को कुल 81 लाख 19 हजार 502 रुपये की आर्थिक क्षति … Read more

कवर्धा: 4 जुलाई से शुरू होगी भोरमदेव ईको ट्रेल 2026, हर वीकेंड मिलेगा जंगल ट्रेक का रोमांच

अंकिता शर्मा, कवर्धा। प्रकृति, वन्यजीव एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा भोरमदेव ईको ट्रेल 2026 का शुभारंभ 4 जुलाई से किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम भोरमदेव अभ्यारण्य के करियामा गेट स्थित भोरमदेव ईको कैंप से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार … Read more

कवर्धा में बड़ा हादसा टला: तेज बहाव में फंसी माजदा, ग्रामीणों ने बचाईं 25 जानें

अंकिता शर्मा, कवर्धा। लगातार हो रही बारिश के बीच कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। विकासखंड पंडरिया के ढोलढोली रपटे पर 20 से 25 यात्रियों से भरी एक एसएमएल माजदा तेज बहाव के बीच रपटे के मध्य फंस गई। वाहन में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी सवार … Read more

कबीरधाम में दोहरी मौत से मातम: बेटे को बचाने में पिता ने भी गंवाई जान

अंकिता शर्मा, कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरनपुर कला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान और उसके पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए अवैध विद्युत झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से … Read more

Latest