Explore

Search

July 26, 2026 8:19 pm

Our Social Media:

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कवर्धा शहर की 07 कबाड़ी दुकानों में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस … Read more

नए सत्र की शुरुआत, लेकिन कबीरधाम के स्कूलों में शिक्षकों और सुविधाओं का संकट बरकरार; जर्जर भवन, खाली पद और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की आमद शुरू हो चुकी है, लेकिन कबीरधाम जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति कई गंभीर चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है। शिक्षकों की भारी कमी, जर्जर स्कूल … Read more

कवर्धा: आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और दोपहिया वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अंकिता शर्मा, कवर्धा। आज जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया है। … Read more

कवर्धा : सरदार पटेल मैदान में सजा स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव, एक ही छत के नीचे देशभर के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद

अंकिता शर्मा, कवर्धा। सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में आयोजित स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ 14 जून को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा पर भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम द्वारा सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता भाटापारा के … Read more

कवर्धा: बैगा समाज ने आबकारी अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, SI रायजादा और SI गीता के निलंबन व निष्पक्ष जांच की मांग

अंकिता शर्मा, कवर्धा। कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के कथित उत्पीड़न और आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर बैगा समाज ने नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, कबीरधाम शाखा के जिलाध्यक्ष कामू बैगा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई … Read more

आंधी-तूफान में उजागर हुई नगरपालिका की लापरवाही, अवैध होर्डिंग बने हादसे का कारण; राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। शहर में आए तेज आंधी-तूफान ने नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नियमों की अनदेखी कर लगाए गए अवैध एवं बेतरतीब होर्डिंग तेज हवाओं के बीच खतरनाक स्थिति में झूलते नजर आए। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के व्यापारियों की सुरक्षा … Read more

जंगलपुर के पास पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर ईंधन रिसा; डिब्बे-बाल्टी लेकर पहुंचे ग्रामीण,

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुर गांव के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद टैंकर में भरा हजारों लीटर डीजल सड़क और आसपास के क्षेत्र में … Read more

आबकारी विभाग की कस्टडी से आरोपी फरार: महुआ शराब मामले में विभागीय टीम को चकमा देकर भागा, लापरवाही की जांच शुरू

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले के बोड़ला क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए गए आबकारी विभाग के अभियान के दौरान एक आरोपी के विभागीय कस्टडी से फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी … Read more

घुघरी रोड अटल आवास में पुलिस की तड़के बड़ी रेड, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में बड़ी रेड कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों … Read more

Latest