Explore

Search

September 21, 2026 10:57 pm

Our Social Media:

कवर्धा: बिना सूचना पटल चल रहा मनरेगा का पुलिया निर्माण, ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार के आरोप

अंकिता शर्मा,कवर्धा। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपर के आश्रित ग्राम रेंगाटोला में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन पुलिया कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा निर्माण स्थल पर अनिवार्य नागरिक … Read more

कवर्धा: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला, मो. अकबर बोले- गरीबों की आह भाजपा सरकार को भारी पड़ेगी

अंकिता शर्मा, कवर्धा। रायपुर जिले के ग्राम पंचायत नकटी में गरीब परिवारों के मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर और जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने इस कार्रवाई को गरीब विरोधी बताते हुए सरकार की नीतियों पर … Read more

मूल निवासी संघ का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस बैरिकेडिंग पर कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी

अंकिता शर्मा, कवर्धा। मूल निवासी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव का आह्वान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्रित हुए और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। हालांकि, गायत्री मंदिर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव … Read more

कवर्धा: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

अंकिता शर्मा, कवर्धा। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिजनों को निराश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थी … Read more

सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदान किए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा अधोसंरचना संबंधी कारणों का हवाला देते हुए मान्यता नहीं दिए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार कराने का आग्रह … Read more

कवर्धा: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का घेराव, बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन; पुलिस बैरिकेडिंग पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

अंकिता शर्मा, कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में हुई वृद्धि के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को … Read more

कवर्धा: गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल की कार पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेश्वर पटेल की कार पर कथित रूप से कुछ शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, … Read more

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कवर्धा शहर की 07 कबाड़ी दुकानों में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस … Read more

नए सत्र की शुरुआत, लेकिन कबीरधाम के स्कूलों में शिक्षकों और सुविधाओं का संकट बरकरार; जर्जर भवन, खाली पद और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की आमद शुरू हो चुकी है, लेकिन कबीरधाम जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति कई गंभीर चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है। शिक्षकों की भारी कमी, जर्जर स्कूल … Read more

कवर्धा: आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और दोपहिया वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अंकिता शर्मा, कवर्धा। आज जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया है। … Read more

Latest